Search

रामोत्सव में राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर

Ranchi : रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह राममय हो उठी. रांची में सबसे पहले पुंदाग से रामनवमी झंडा उठाने के बाद शहर के प्रत्येक गली-मुहल्लों की रामनवमी जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची और तपोवन मंदिर निवारणपुर की ओर रवाना हुए.

 

शहर के पिस्का मोड़, रातू रोड चौक, हरमू रोड, अरगोड़ा चौक, मेन रोड समेत विभिन्न इलाकों से निकला अखाड़ाधारियों का जुलूस भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल बना रहा हैं.

 

पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे रामभक्तों के हाथों में तलवार, भाला सहित पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र नजर आ रहे हैं. जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं, जो नाचते-गाते और जय श्रीराम के नारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना रही है.

 

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए गए सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया जा रहा हैं. उन्हें भगवा पगड़ी, फूल-मालाएं और जुलूस में पुष्प वर्षा किए जा रहे हैं.


अल्बर्ट एक्का चौक बना स्वागत का केंद्र

अल्बर्ट एक्का चौक पर दर्जनों स्वागत शिविर लगाए गए, जहां महावीर मंडल, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, मंत्री, विधायक और सांसदों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हैं. इससे पहले सभी जुलूस महावीर चौक की ओर से गुजरे जहां श्री राम श्रृंगार समिति द्वारा भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई है. श्री रामनवमी महावीर समिति का जुलूस सबसे आगे बढ़ा, जो शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा. जहां पर जोरदार स्वागत किया जा रहा हैं. डीजे की धुन भी बजते रहे.

 

तपोवन मंदिर में होगा समापन

रामनवमी शोभायात्रा का समापन निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में होगा. महावीर चौक से प्रारंभ होकर गांधी चौक और मेन रोड होते हुए गुजरने वाले इन जुलूसों में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे मार्ग में भक्ति, उल्लास और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है.


तीन रंग से तैयार महावीर झंडा 

अल्बर्ट एक्का चोक पर करीब 101 फीट ऊंची तीन रंगों वाली नारंगी, सफेद और हरा रंग का झंडा लहराया गया.


चंद्र शेखर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुलाए गए लखनऊ के कलाकार शामिल हुए. इस दौरान शिव तांडव का मंचन किया गया. जो काफी आकर्षक और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp