Search

 
 
 

देवघरः साइबर गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी कस्टमर केयर, सरकारी अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. गिरोह पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर उनकी बैंक जानकारी हासिल करता था.
 

Deoghar : देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुरुवार को साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया.


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फर्जी कस्टमर केयर, सरकारी अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. गिरोह पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर उनकी बैंक जानकारी हासिल करता था. साथ ही धनी फाइनेंस का अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसा देते थे. आरोपी फोन-पे व पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देकर  गिफ्ट कार्ड बनवाते थे और उसे रिडीम कर पैसे निकाल लेते थे.

 


गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश दास, पंकज कुमार दास, विकास कुमार दास व पैंतीस कुमार दास शामिल हैं. सभी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं. पुलिस ने उनके पास से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड जब्त किए हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही