Search

 
 
 

सरयू राय ने किया भूमिपूजन, लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बनेगा सनातन सदन व गोसेवा केंद्र

लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गो सेवा केंद्र और सनातन सदन के निर्माण की दिशा में पहल शुरू हो गई है. रामनवमी के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इन दोनों योजनाओं का भूमिपूजन किया. सरयू राय ने बताया कि मंदिर परिसर में बनने वाला सनातन सदन तीन तलों का होगा.
 

Jamshedpur : लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गो सेवा केंद्र और सनातन सदन के निर्माण की दिशा में पहल शुरू हो गई है. रामनवमी के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इन दोनों योजनाओं का भूमिपूजन किया. सरयू राय ने बताया कि मंदिर परिसर में बनने वाला सनातन सदन तीन तलों का होगा. 

 

फिलहाल इसके एक तल का भूमिपूजन किया गया है और आगे दो तल और जोड़े जाएंगे. इस भवन में सनातन संस्कृति से जुड़ी किताबें, वेद, पुराण, कर्मकांड और पूजा पद्धतियों से संबंधित साहित्य उपलब्ध रहेगा. इसे सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि यहां पंडितों को मंत्रों के शुद्ध उच्चारण और पूजा विधि की सही जानकारी के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. ऊपर के दो तलों को पुस्तकालय और वाचनालय के रूप में उपयोग किया जाएगा. मंदिर परिसर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में गोसेवा केंद्र भी बनाया जाएगा.

 

यहां एक जोड़ी मिनिएचर गाय रखी जाएगी. साथ ही गोमाता और भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. परिसर में पंच पल्लव के पौधे भी लगाए जाएंगे, जिनमें आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर शामिल हैं.

 

सरयू राय ने कहा कि गोसेवा केंद्र के माध्यम से भारतीय परंपराओं, स्वदेशी जीवनशैली और स्वास्थ्य से जुड़ी मान्यताओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन भी किया गया. सरयू राय ने करीब डेढ़ दर्जन कन्याओं की पूजा कर उन्हें प्रसाद और उपहार दिए. प्रसाद में चने की सब्जी, हलवा, पूड़ी और खीर वितरित की गई.

 

इसके अलावा मंदिर परिसर में ध्वज पूजन भी किया गया. वैदिक मंत्रों के साथ 31-31 फीट ऊंचे दो ध्वज स्थापित किए गए. इस अवसर पर कई समाजसेवी और श्रद्धालु मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही