Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर में रामनवमी जुलूस के दौरान जनरेटर में लगी आग

मेदिनीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी जुलूस के दौरान राधे राधे डीजे के साथ चल रहे जनरेटर में अचानक चिंगारी उठने के बाद आग लग गई.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : मेदिनीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी जुलूस के दौरान राधे राधे डीजे के साथ चल रहे जनरेटर में अचानक चिंगारी उठने के बाद आग लग गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छह मुहान के नजदीक अचानक चिंगारी निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.

 

इसी बीच पुलिस जवान पहुंचे और जनरेटर को जुलूस से अलग कर नदी किनारे ले गए. हालांकि आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही