Search

 
 
 

देवघर : खनन विभाग ने बिहार से लगे दर्दमरा सीमा पर अवैध बालू लदे 6 ट्रक पकड़े

 
Deoghar : खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखण्ड बिहार बॉर्डर से लगे दर्दमरा के समीप अवैध बालू लदे 6 ट्रक को पकड़ा. गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने ये कामयाबी हासिल की. सभी ट्रक बंगाल से बिहार की ओर जा रहे थे. पकड़े गये सभी ट्रकों को जसीडीह थाना लाया गया. गैरतलब है कि एनजीटी ने बालू के खनन पर पूरी तरह से रोक लगा रखा है. इसके बावजूद चोरी छिपे धड़ल्ले से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन व परिवहन हो रहा है. हालांकि खनन विभाग व जिला प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स की टीम की ओर से लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. इसके बावजूद अवैध खनन व परिवहन ज़ारी है. सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किसके इशारे और संरक्षण पर इनसभी ट्रको को बॉर्डर पास कराया जाता है. विभाग को सिंडिकेट के असल खिलाड़ी तक पहुंचने की कोशिश करनी होगी. यह">https://lagatar.in/deoghar-police-caught-4-people-stealing-pipe-of-water-tap-scheme/">यह

भी पढ़ें : देवघर : पुलिस ने जल नल योजना का पाइप चोरी करते 4 लोगों को दबोचा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही