- प्रदेश की समृद्धि, जनकल्याण और सुख-शांति के लिए की प्रार्थना
Deoghar : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह सोमवार को देवघर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से राज्य की समृद्धि, शांति, जनकल्याण, सद्भाव, विकास और सभी के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की.
इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया. पूजा के बाद मंत्री ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा और आत्मनिर्भर बनेगा.
साथ ही समाज में भाईचारा और सकारात्मक माहौल बना रहेगा. दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखा गया और ‘हर-हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment