Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में डॉक्टर बनने का मौका बढ़ेगा, सीट बढ़ोतरी का बड़ा प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद के उन्नयन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद के उन्नयन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है.

 

प्रस्ताव के अनुसार, दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी सीटों में बड़ी बढ़ोतरी की जाएगी. एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में एमबीबीएस सीटों को 150 से बढ़ाकर 250 और पीजी सीटों को 49 से बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों को 100 से बढ़ाकर 250 और पीजी सीटों को 20 से बढ़ाकर 200 करने का प्रस्ताव है.

 

इन परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की योजना बनाई गई है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के उन्नयन पर लगभग 386.47 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसके अलावा यहां 500-500 बेड के दो अस्पतालों को मंजूरी दी गई है, जिनमें एक चालू है और दूसरा निर्माणाधीन है.

 

वहीं धनबाद मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 495.03 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है. इसके साथ ही लगभग 900 करोड़ रुपये की व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास योजना भी प्रस्तावित है, जिसमें केंद्र योजना, राज्य योजना और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट से फंडिंग की व्यवस्था की गई है.

 

परियोजना के तहत नए शैक्षणिक भवन, अस्पताल सुविधाओं का विस्तार, छात्रावास, आवासीय क्वार्टर और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही बिजली, अग्नि सुरक्षा और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा. सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के लागू होने से राज्य में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही