Deogarh: देवघर नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से जारी है. नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को युवा समाजसेवी ध्रुव प्रसाद साह की पत्नी प्रियंका देवी ने वार्ड संख्या-27 से पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन से वार्ड संख्या 27 स्थित निजी आवास करणीबाग से आशीर्वाद यात्रा निकाली गई.
यात्रा बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीय नागरिक एवं महिलाएं शामिल हुई. यह यात्रा कुंडा मोड़, चरकी पहाड़ी, बंधा होते हुए समाहरणालय पहुंची. जहां प्रियंका देवी ने समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल किया
नामांकन के बाद प्रियंका देवी ने कहा कि उनके पति ध्रुव प्रसाद साह 2005 से नगर निगम ही नहीं, पूरे जिले में वर्षों से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते आ रहे हैं. उन्होंने पूरे जिले में बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सेवा की है और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 से अब तक उनका पूरा परिवार निरंतर जनता की सेवा में लगा हुआ है.
प्रियंका देवी ने भरोसा जताया कि, जनता उनके कार्यों को पहचानती है और 23 फरवरी को अपना आशीर्वाद देकर एक बार फिर सेवा का अवसर देगी. उन्होंने कहा कि वे वार्ड 27 के सभी नागरिकों को अपने परिवार का सदस्य मानती हैं. यदि जनता ने उन्हें पार्षद चुना तो वार्ड के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.
उन्होंने बेहतर सड़क, नाली एवं पेयजल व्यवस्था, नियमित सफाई, स्ट्रीट लाइट, जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष सुविधाएं, बुजुर्गों के लिए सहयोग तथा बच्चों के लिए खेल और शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया.
उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड 27 में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्य प्रणाली को अपनाया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान हो सके. नामांकन एवं आशीर्वाद यात्रा के दौरान समर्थकों की भारी मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और उत्साह देखने को मिला.
इस नामांकन यात्रा में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, पदेश प्रवक्ता संदीप विवेक, JMM नेता संजय साह, आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, बीजेपी नेता डॉ राजीव रंजन, राजद नेता दिपू झा, अभिजीत दे,सोमा दे, प्रकाश कुमार मंडल, प्रकाश सिंह,अमन कुमार, सीतानाथ पंडित, आकाश कुमार, मनोज यादव, गौरव कुमार, रंजीत वर्मा, रवि कुमार, सोनू कुमार, सुमन गुप्ता,अजित साह, गणेश साह, महेश कुमार, अनुप लाल, साकेत कुमार, मुनी देवी, पुनम देवी, शारदा देवी, रंजना देवी, केंटकी देवी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मुख्य रूप महजूद थे,
https://lagatar.in/professor-prakash-sahay-delivered-an-inspiring-lecture-on-indian-lifestyle-at-mmttc-ranchi
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment