Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्रों में मिली 17.67 लाख  की राशि

देवघर के बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों में कुल 17,67,086 रुपये नकद का प्राप्ति हुई है. शुक्रवार को मंदिर प्रशासन की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच दानपात्रों को खोला गया. इसके बाद मंदिर के प्रशासनिक भवन में दानपात्रों से प्राप्त राशि की गिनती कराई गई.
Advertisement
Advertisement
दानपात्रों में मिली राशि की गिनती करते कर्मी.

Deoghar : देवघर के बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों में कुल 17,67,086 रुपये नकद का प्राप्ति हुई है. शुक्रवार को मंदिर प्रशासन की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच दानपात्रों को खोला गया. इसके बाद मंदिर के प्रशासनिक भवन में दानपात्रों से प्राप्त राशि की गिनती कराई गई.

 

 

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि दानपात्रों की गिनती के बाद कुल 17,67,086 रुपये की नकद राशि मिली है. इसके अलावा श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्रा के रूप में 1,630 नेपाली रुपये, 21 अमेरिकी डॉलर और 17 रियाल भी दान किए. दानपात्र खोलने और राशि की गिनती की पूरी प्रक्रिया मंदिर प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई. प्राप्त राशि को नियमानुसार मंदिर प्रबंधन के अभिलेख में दर्ज किया गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही