Search

 
 
 

Deoghar News : 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

Deoghar News : गिरफ्तार आरोपियों में सहादत अंसारी, गुलफराज अंसारी व सरफराज अंसारी शामिल हैं. उनके पास से तीन मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों से साथ पुलिस अधिकारी.

Deoghar News : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की. टीम ने सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिंझा-पिपरा गांव में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा.

 

इसे भी पढ़ें


गिरफ्तार आरोपियों में सहादत अंसारी, गुलफराज अंसारी व सरफराज अंसारी शामिल हैं. उनके पास से तीन मोबाइल फोन व चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe व Airtel Payment Bank कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक और बैंक संबंधी झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावा PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO Challan के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर उनके खातों से रुपए उड़ा लेते थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही