Deoghar News : देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांचों को दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में कुर्बान अंसारी, इस्लाम अंसारी, रूपेश कुमार मंडल, महेन्द्र मंडल व सुरेश कुमार शामिल हैं. सभी देवघर जिले के रहने वाले हैं. उनके पास से सात मोबाइल फोन व छह सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, फोनपे व एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों से संपर्क करते थे. पीएम किसान योजना, बिजली बिल व आरटीओ चालान के नाम पर भी लोगों को झांसे में लेते थे. कैशबैक का झांसा देकर भी ठगी करते थे.
तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल व आईएमईआई नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आई है. सुरेश मंडल व इस्लाम अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है. उनके खिलाफ देवघर साइबर थाना में पहले से मामले दर्ज हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

