Deoghar News : जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास यात्री रोड पर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरी मंडल उर्फ हरिहर मंडल, गौतम झा, राहुल कुमार, दीपु यादव, लखन मरांडी, रंधीर यादव और विकास कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 लाख 4 हजार 990 रुपये कैश बरामद किए गए हैं.
देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

