Search

 
 
 

Deoghar News : देवघर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी से 7 किलो गांजा बरामद

Deoghar News : आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच में सीट संख्या 79 के नीचे एक नीले रंग का बैग लावारिस बैग पड़ा था. पूछताछ करने पर किसी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया.
 
बरामद गांजा के साथ आरपीएफ के अधिकारी.

Deoghar News : देवघर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक ट्रेन से 7 किलो गांज बरामद किया गया. आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने प्लेटफॉर्म पर खड़ी अगरतला-देवघर सप्ताहिक ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान गांजा बरामद किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें


आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में चेकिंग के दौरान स्लीपर कोच में सीट संख्या 79 के नीचे एक नीले रंग का बैग लावारिस बैग पड़ा था. पूछताछ करने पर किसी यात्री ने बैग पर अपना दावा नहीं किया. बैग की जांच की गई, तो उसमें पीले रंग के सेलो टेप से लिपटा  7 पैकेट गांजा मिला. कुछ गांजा खुले रूप में भी रखा हुआ था.


टीम गांजा के जब्त कर आरपीएफ पोस्ट ले गई. आरपीएफ के अधिकारी आगे की कार्रवाई में जुट गए. जांच अभियान में जसडीह आरपीएफ के ASI समीर कुमार, कांस्टेबल मनिंदर कुमार व अन्य जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही