Deoghar News: देवघर के ऊपर बिलासी सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष दक्षिण भारत के प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है. पंडाल में आकर्षक डिजाइन के साथ बारीक नक्काशी देखने को मिलेगी. रविवार को पूजा समिति के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन प्रधान संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े ने किया.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि ऊपर बिलासी की दुर्गा पूजा का गौरवशाली इतिहास रहा है. वर्ष 1972 से लगातार यहां पूजा का आयोजन हो रहा है. इस वर्ष भी भव्य पंडाल के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण तैयार किया जाएगा. समिति की ओर से पंडाल को संथाल परगना के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करने की तैयारी है.
समिति के अनुसार, इस वर्ष 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंचमी पूजा से ही पूजा पंडाल का पट खोल दिया जाएगा. इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.
कार्यालय उद्घाटन के मौके पर शेष नाथ झा, अमियांशु दत्त, रामेश्वर चक्रवर्ती, नंदी फलाहारी, समीर नाथ खवाड़े, प्रेम नाथ खवाड़े, आशीष झा, सैंटू शृंगारी, मुकेश कुमार सिन्हा टोनी, अमित चक्रवर्ती, सुशील यादव, चंदन, गौरव, संतोष, उत्तम, अमित, मनु, राज कुमार, नमो नारायण खवाड़े, राजू झा और शुभम शांडिल्य सहित पूजा समिति के सदस्य व पूजा परिवार के लोग मौजूद थे. समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण सहित अन्य तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

