Search

 
 
 

Deoghar News :  12.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

जिले में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. नए एसपी के पदस्थापन लेने के बाद लगातार ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री या फिर उसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित साई विकास नगर मनोकामना साई मंदिर के पास से 12.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू कुमार (22 वर्ष, भागलपुर निवासी) के रूप में हुई है.
 

Deoghar :  जिले में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. नए एसपी के पदस्थापन लेने के बाद लगातार ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री या फिर उसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है.

 

इसी क्रम में पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित साई विकास नगर मनोकामना साई मंदिर के पास से 12.2 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू कुमार (22 वर्ष, भागलपुर निवासी) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, देवघर एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर भागलपुर से आने वाली बस से देवघर आया है और साईं विकास नगर मनोकामना साईं मंदिर के सामने बांका मुख्य सड़क के पास घूम रहा है.

 

सूचना के आधार पर एसपी ने सीडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की. गठित टीम ने मौके पर छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

छापेमारी टीम में देवघर एसडीपीओ जसीडीह के थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कृष्ण प्रभारी तकनीकी शाखा प्रिया रंजन कुमार बाबा मंदिर थाना राजेश कुमार जसीडीह थाना तकनीकी कोषांग और सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही