Search

 
 
 

Deoghar News : डीसी के नाम फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना ठगी का प्रयास

प्रशासन ने कहा है कि डीसी देवघर, जिला प्रशासन देवघर या उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के नाम से फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यदि कोई संदेश, लिंक या फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है, तो उस पर बिना जांच किए भरोसा न करें.
 
साइबर अपराधियों द्वार बनाया गया फर्जी अकाउंट.

Deoghar : साइबर अपराधियों ने देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया के नाम से एक बार फिर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिस की है. उक्त फर्जी अकाउंट से लोगों को लिंक व मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए देवघर जिला प्रशासन ने लोगों से डीसी के नाम से सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी संदेशों व लिंक से सतर्क रहने की अपील की है. 


प्रशासन ने कहा है कि डीसी देवघर, जिला प्रशासन देवघर या उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के नाम से फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यदि कोई संदेश, लिंक या फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है, तो उस पर बिना जांच किए भरोसा न करें. प्रशासन ने कहा है कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं. सोशल मीडिया सूचना के आदान-प्रदान का सबसे आसान माध्यम बन चुका है, जिसका गलत इस्तेमाल कर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

 

 

संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत करें शिकायत


जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह का कोई संदिग्ध संदेश, लिंक या अनुरोध प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तुरंत देवघर साइबर थाना या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें. साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. किसी भी प्रकार की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की गई है, ताकि साइबर सेल समय रहते कार्रवाई कर सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही