Search

 
 
 

Jamtara News : फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी करने वाले दो BPO को डीसी ने किया बर्खास्त

नियुक्ति के दौरान जमा किए गए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर संदेह होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई. जांच में दोनों बीपीओ द्वारा प्रस्तुत डिग्रियों और प्रमाण पत्रों को फर्जी पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए दोनों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी कर दिया.
 
जामताड़ा डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा जिले में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वालों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. DC आलोक कुमार के निर्देश पर नाला व जामताड़ा प्रखंड में कार्यरत दो ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर (BPO)  को तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, नियुक्ति के दौरान जमा किए गए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों पर संदेह होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कराई. जांच में दोनों बीपीओ द्वारा प्रस्तुत डिग्रियों और प्रमाण पत्रों को फर्जी पाया गया. इसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए दोनों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी कर दिया.

 

 

डीसी आलोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि सरकारी नौकरी में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

 

इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. जिला प्रशासन ने संकेत दिया है कि मामले में सिर्फ बर्खास्तगी ही नहीं, बल्कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही