Search

 
 
 

Jamshedpur News : तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना मनपीटा गांव की है. गांव के बच्चे दोपहर में तालाब में नहाने गए थे. मृतक की पहचान वीर मुंडा के रूप में हुई है.
 
शोकाकुल परिजन.

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना मनपीटा गांव की है. गांव के बच्चे दोपहर में तालाब में नहाने गए थे. मृतक की पहचान वीर मुंडा के रूप में हुई है. वह जोन नंबर-1 क्षेत्र का रहने वाला था.

 

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वीर मुंडा गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया. कुछ ही देर में वह पानी में डूबने लगा. वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तालाब के पानी में लापता हो गया.

 

 

घटना के बाद गांव के लोगों ने तुरंत तालाब में बच्चे की तलाश शुरू की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला. उसे तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही