Search

 
 
 

Jamshedpur News : MGM मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में लगी आग, सोलर बैटरी में ब्लास्ट से हड़कंप

एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घआग कॉलेज की लाइब्रेरी बिल्डिंग के नीचे लगे सोलर सिस्टम की बैटरियों में तकनीकी खराबी और शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.
 
आग की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम व अन्य.

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना शाम करीब 4:15 बजे की बताई जा रही है. आग कॉलेज की लाइब्रेरी बिल्डिंग के नीचे लगे सोलर सिस्टम की बैटरियों में तकनीकी खराबी और शॉर्ट सर्किट के कारण लगी.

 

जानकारी के अनुसार, पहले बैटरियों से तेज धमाके की आवाज हुई, जिसके बाद वहां से धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते धुआं लाइब्रेरी और पास के कैफेटेरिया तक फैल गया. धुआं फैलने से कॉलेज परिसर में मौजूद छात्र, कर्मचारी व अन्य लोग घबरा गए. सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन, अस्पताल कर्मी व सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. बैटरियों में ब्लास्ट होने से आग तेजी से फैल रही थी.

 

 

कुछ देर बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही