Search

 
 
 

Jamshedpur News :  मानगो में पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने की FIR

मानगो थाना क्षेत्र स्थित महादेवबाग कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मानगो थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Jamshedpur :  मानगो थाना क्षेत्र स्थित महादेवबाग कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मानगो थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

पहले पक्ष की ओर से महादेवबाग कॉलोनी निवासी मनीष कुमार शर्मा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे एमएस सहाय, शशि कुमार सहाय और अभिजीत कुमार उनके घर पहुंचे. आरोप है कि सभी ने जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं.

 

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शशि कुमार सहाय ने भी मानगो थाना में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मनीष शर्मा, मंजू शर्मा और आशीष शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है.

 

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने महादेवबाग कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी है. मानगो थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही