Search

 
 
 

Deoghar News : ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये बरामद

पुलिस की टीम ने शहर के बरमसिया स्थित गांधी नगर में छापेमारी कर एक युवक बंटी महथा ब्राउन को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर व 1,45,000 रुपये नकद बरामद किए हैं. इस धंधे में दो अन्य युवकों की संलिप्तता भी सामने आई है.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य.

Deoghar : देवघर नगर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की टीम ने शहर के बरमसिया स्थित गांधी नगर में छापेमारी कर एक युवक बंटी महथा ब्राउन को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर व 1,45,000 रुपये नकद बरामद किए हैं. इस धंधे में दो अन्य युवकों की संलिप्तता भी सामने आई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर निवासी बंटी महथा ब्राउन शुगर के धंधे में लिप्त है. इसके बाद सदर एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने बिचकोड़िया स्थित बंटी महथा के घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया. तलाशी में उसकी जेब से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. वहीं घर से नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले 1 लाख 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए. 

 

 


गिरफ्तार बंटी महथा का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ हत्या, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस अब उसके नेटवर्क और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता कर रही है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ कुलदीप कुमार, नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, एसआई राजेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर रजक, सूरज कुमार, सुमंत प्रसाद व तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही