Search

 
 
 

Ramgarh News : पतरातू में राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-गोली बरामद

पतरातू पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक किशोर को भी पकड़ा गया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, 34 गोली, दो मैगजीन, तीन बाइक व छह मोबाइल बरामद किए हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों को बारे में जानकारी देते एसपी मुकेश कुमार लुणायत.

Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने पतरातू थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे राहुल दुबे गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक किशोर को भी पकड़ा गया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, 34 गोली, दो मैगजीन, तीन बाइक व छह मोबाइल बरामद किए हैं. यह जानकारी रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.


एसपी को सोमवार को गुप्त सूचना थी मिली कि पतरातू थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं. सूचना के सत्यापन के बाद पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई. टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में विकास साव, विशाल कुमार, बिट्टू कुमार रवि, हीरालाल कुमार, दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन व एहतेशाम अंसारी उर्फ दुर्लभ शामिल हैं. वहीं, एक किशोर को भी पकड़ा गया.

 

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पतरातू रेलवे फ्लाईओवर के गेट पर गोलीबारी, ओसम डेयरी प्लांट के गेट पर फायरिंग व अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में गोलीबारी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह भी कबूला है कि वे पतरातू क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पतरातू थाना में कांड संख्या 126/26 के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों में कई का आपराधिक इतिहास रहा है. विकास साव पर आर्म्स एक्ट व रंगदारी से जुड़े मामले दर्ज हैं, जबकि दिगंबर प्रजापति उर्फ डेगन पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट व सीएलए एक्ट के कई मामले दर्ज हैं. बिट्टू कुमार रवि पर भी हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है.

 

छापेमारी टीम में पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी मो. अख्तर अली, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही