Ramgarh : जिले में तीन नव पदस्थापित वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय में अपना-अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने वाले पदाधिकारियों में मनींद्र भगत (अपर समाहर्ता), कृष्ण मुरारी तिर्की (अनुमंडल पदाधिकारी) और राजेश एक्का (जिला परिवहन पदाधिकारी) शामिल हैं.
जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य पहली प्राथमिकता
पदभार ग्रहण करने के बाद तीनों अधिकारियों ने कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और कार्य प्रणाली की जानकारी ली. तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के विकास में अपना योगदान देना और आम जनता की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी.
अपर समाहर्ता मनींद्र भगत ने कहा कि भूमि संबंधी मामलों का समय पर निष्पादन करना और राजस्व प्रशासन को और बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा, ताकि जनता को परेशानी न हो. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए वे तत्परता से कार्य करेंगे.
जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा कि जिले की परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment