Search

 
 
 

Ranchi News : PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ितों ने सिटी SP से लगाई गुहार

राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने के आरोप को लेकर मामला गरमा गया है. गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति ने सिटी एसपी से शिकायत कर लाल कृष्ण नाथ शाहदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें PLFI संगठन से जोड़कर झूठे केस में फंसाने की साजिश रची गई है.
 

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में PLFI के नाम पर रंगदारी मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने के आरोप को लेकर मामला गरमा गया है. गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति ने सिटी एसपी से शिकायत कर लाल कृष्ण नाथ शाहदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ितों का कहना है कि उन्हें PLFI संगठन से जोड़कर झूठे केस में फंसाने की साजिश रची गई है.

 

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर लाल कृष्ण नाथ शाहदेव कई वर्षों से लगातार दबाव बना रहे हैं. उनका कहना है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से बार-बार फर्जी मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है. पीड़ितों के मुताबिक इस पूरे मामले में उनकी छवि खराब करने की भी कोशिश की गई है.

 

जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में लाल कृष्ण नाथ शाहदेव से PLFI के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने की बात सामने आई थी. इसके बाद तुपुदाना ओपी में PLFI संगठन के साथ-साथ गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई गई थी.

 

फिलहाल पूरे मामले की शिकायत सिटी एसपी तक पहुंच गई है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला रंगदारी से जुड़ा है या जमीन विवाद को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही