Search

 
 
 

Bokaro News :  धनबाद ACB की कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी की धनबाद टीम ने मंगलवार को बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मो. याकूब अंसारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
 

Bokaro :  जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी की धनबाद टीम ने मंगलवार को बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मो. अयूब अंसारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

 

केस डायरी में सहयोग करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एएसआई अयूब अंसारी बालीडीह थाने में दर्ज एक मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) थे. आरोप है कि केस डायरी को कमजोर करने और आरोपी को राहत देने के बदले उन्होंने शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की थी.

 

पीड़ित व्यक्ति रिश्वत की रकम नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत धनबाद एसीबी से की. एजेंसी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद धनबाद ACB थाना में एफआईआर दर्ज कर डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया. 

 

टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया और एएसआई को बोकारो के नया मोड़ से रंगे हाथ घूस लेते दबोच लिया. गिरफ्तारी की कार्रवाई दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई. गिरफ्तार करने के बाद टीम ने उसे अपने साथ धनबाद ले गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही