Search

 
 
 

Jamshedpur News : जुगसलाई फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, मुख्य शूटर सन्नी सिंह सरदार अरेस्ट

जुगसलाई के चर्चित यूनिक कलेक्शन शोरूम फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मामले के मुख्य शूटर सन्नी सिंह सरदार को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई को शहर में सक्रिय मनीष सिंह गैंग पर अब तक का बड़ा प्रहार माना जा रहा है.
 

Jamshedpur : जुगसलाई के चर्चित यूनिक कलेक्शन शोरूम फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मामले के मुख्य शूटर सन्नी सिंह सरदार को पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई को शहर में सक्रिय मनीष सिंह गैंग पर अब तक का बड़ा प्रहार माना जा रहा है.

 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में टेल्को थाना क्षेत्र निवासी सागर उपाध्याय को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी आधिकारिक रूप से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है.

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि यूनिक कलेक्शन शोरूम से पहले रंगदारी की मांग की गई थी. रकम नहीं मिलने पर 17 मई को अपराधियों ने शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. हालांकि इस दौरान शोरूम संचालक बाल-बाल बच गए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मरून रंग की वैगनआर कार से फरार हो गए थे.

 

इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इनमें अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल कुमार सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, अंकित सोनकर उर्फ अंकित खटीक और बानेश्वर नामता शामिल हैं.

 

पुलिस ने इनके पास से चार देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन, एक खोखा, छह मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार बरामद की थी.

 

पुलिस को जांच में यह भी जानकारी मिली है कि गैंग का सरगना मनीष सिंह पिछले तीन महीने से जेल में बंद है, लेकिन वहीं से पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं.

 

मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गैंग के बाकी सदस्यों, हथियार सप्लायर और फंडिंग नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है. लगातार बढ़ती रंगदारी और गैंगवार की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही