Search

 
 
 

Jamtara News :  मिहिजाम लूटकांड में नाबालिग गिरफ्तार, देसी पिस्टल, मोबाइल व अन्य सामान बरामद

जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर रेलवे कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से देसी पिस्टल, जिंदा गोली, लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
 

Jamtara :  जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर रेलवे कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से देसी पिस्टल, जिंदा गोली, लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, बीते 3-4 मई की रात 12:30 बजे टेकियोपाड़ा कब्रिस्तान के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने रेलवे कर्मी मोहम्मद इरफान अंसारी को हथियार का भय दिखाकर उनसे मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया था. इस मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या-28/2026 दर्ज किया गया था.

 

इसके बाद एसपी  के निर्देश पर गठित SIT टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान किया. इस दौरान 25 मई को SIT टीम को सूचना मिली कि कांड में शामिल अपराधी शाहजहल में किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जहां से एक नाबालिग आरोपी को एक लोडेड देसी पिस्टल के साथ पकड़ा गया.

 

पूछताछ में आरोपी ने रेलवे कर्मचारी से लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. साथ ही उसने चित्तरंजन थाना क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल और पर्स छिनतई की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

 

वहीं लूटे गए बैग को तालाब में जलाने की बात सामने आई है, जिसका जला हुआ अवशेष भी बरामद किया गया. घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल संख्या JH21R-8697 भी पुलिस ने जब्त कर ली है. जामताड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही