Search

 
 
 

Ranchi News : 18 दिन बाद भी अदिति का नहीं मिला सुराग, मां की आंखें अब भी बेटी की राह में

राजधानी रांची के कोकर इलाके से लापता 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बच्ची की तलाश में पुलिस लगातार जांच और सर्च अभियान चला रही है, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.
 
  • एनडीआरएफ ने सर्च अभियान रोका, पुलिस CCTV और डैम क्षेत्र में तलाश में जुटी

Riya Kispotta

Ranchi : राजधानी रांची के कोकर इलाके से लापता 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बच्ची की तलाश में पुलिस लगातार जांच और सर्च अभियान चला रही है, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने अदिति के बारे में सही और पुख्ता जानकारी देने वाले के लिए इनाम की राशि 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है. इससे पहले 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस को कोई अहम सूचना नहीं मिल सकी.

 

अदिति की तलाश में कई दिनों तक अभियान चलाने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने फिलहाल सर्च ऑपरेशन रोक दिया है. वहीं, पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बच्ची के परिजन भी थाना पहुंचकर फुटेज देख रहे हैं, लेकिन अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे अदिति तक पहुंचा जा सके.

 

परिजनों को आशंका है कि बच्ची का अपहरण किया गया है. उनका कहना है कि अदिति कभी नाले की तरफ नहीं जाती थी और मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए.

 

दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि बच्ची के लापता होने के बाद लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज हो गया था. नाले का पानी स्वर्णरेखा नदी होते हुए गेतलसूद डैम तक पहुंचता है. इसी को देखते हुए पुलिस अब गेतलसूद डैम क्षेत्र में भी सर्च अभियान की तैयारी कर रही है.

 

इधर, अदिति की सुरक्षित वापसी की उम्मीद में उसकी माँ लगातार पूजा-पाठ कर रही हैं परिवार और स्थानीय लोग भी बच्ची की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक इंतजार ही हाथ लगा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही