Search

 
 
 

Deoghar  News: बाबा बैद्यनाथ धाम 'कच्चा जल पूजा' के लिए विख्यात, मंदिर का पट खुलते शुरू होती है पूजा

देश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर की अलग पहचान है. जो बाबाधाम के नाम से भी जाना जाता है. प्रत्येक ज्योतिर्लिंगों में पूजा-पद्धति और धार्मिक परंपराएं अलग-अलग हैं, लेकिन झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की 'कच्चा जल पूजा' अपनी विशिष्टता के कारण पूरे देश में अलग पहचान रखती है.
 

Report- Jitan Kumar 

Deoghar: देश में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर की अलग पहचान है. जो बाबाधाम के नाम से भी जाना जाता है. प्रत्येक ज्योतिर्लिंगों में पूजा-पद्धति और धार्मिक परंपराएं अलग-अलग हैं, लेकिन झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की 'कच्चा जल पूजा' अपनी विशिष्टता के कारण पूरे देश में अलग पहचान रखती है. 

 

इसे भी पढ़ें:


बाबा बैद्यनाथ को 'मनोकामना बैद्यनाथ' के नाम से भी जाना जाता है. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि जो भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ बाबा के दरबार में अपनी प्रार्थना लेकर आते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. यही वजह है कि बैद्यनाथ धाम में वर्षभर सावन जैसा आस्था का माहौल बना रहता है. वहीं, राजकीय श्रावणी मेले में हर साल कांवरियों और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है.


बाबा मंदिर की सबसे प्राचीन और अनूठी परंपराओं में शामिल कच्चा जल पूजा है. यह पूजा प्रतिदिन प्रातःकाल मंदिर का पट खुलते ही आरंभ होती है. इस पूजा में केवल स्थानीय पुरोहित समाज के महिला, पुरुष और बच्चे ही शामिल होते हैं. इस दौरान बाबा बैद्यनाथ का केवल शुद्ध जल से अभिषेक किया जाता है. लगभग 20 से 30 मिनट तक चलने वाली इस विशेष पूजा के दौरान वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और शिवभक्ति से गुंजायमान रहता है.

 

धार्मिक मान्यताओं, अनूठी पूजा-पद्धति और अटूट आस्था का संगम ही बाबा बैद्यनाथ धाम को देश के प्रमुख शिवधामों में विशिष्ट स्थान दिलाता है. यही कारण है कि यहां हर दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही