Deoghar : देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 29 मई को की गई छापेमारी में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के चरकमारा निवासी 23 वर्षीय शुभम कुमार दास के रूप में हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank और Google पर PhonePe कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी कर रहे है.. इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों से ऑनलाइन ठगी की जा रही थी.
जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe और PayTM कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देता था और PhonePe Gift Card बनवाकर उसे रिडीम कर ठगी करता था. वहीं, Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर Airtel Thanks App के माध्यम से उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment