Search

 
 
 

Deoghar News: छठ के बाजार में जहर का खतरा! कार्बाइड से फल पकाने वालों पर प्रशासन की नजर

Deoghar News: देवघर में त्योहार की आड़ में कहीं प्रतिबंधित रसायनों से फल तो नहीं पकाए जा रहे, इसी आशंका को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बैजनाथपुर स्थित बाजार समिति में केला विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केला पकाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और अन्य तरीकों की बारीकी से जांच की.
 
फल मंडियों में जांच करते अधिकारी

Deoghar News: देवघर में छठ महापर्व पर फलों की बढ़ती मांग के बीच बाजार में बिकने वाले केले की गुणवत्ता और उसे पकाने के तरीकों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है. त्योहार की आड़ में कहीं प्रतिबंधित रसायनों से फल तो नहीं पकाए जा रहे, इसी आशंका को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बैजनाथपुर स्थित बाजार समिति में केला विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया.


इसे भी पढ़ें:

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केला पकाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और अन्य तरीकों की बारीकी से जांच की. हालांकि, जांच में किसी भी स्थान पर कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल नहीं मिला. इसके बावजूद विभाग ने कारोबारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि फलों को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाए.

 

दरअसल, छठ जैसे बड़े पर्व पर फलों की मांग अचानक बढ़ जाती है. ऐसे में अधिक मुनाफे के लालच में प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. कैल्शियम कार्बाइड से पकाए गए फल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं. इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं और तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का जोखिम रहता है.

 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल कारोबारियों को प्राकृतिक तरीके से फल पकाने, स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने तथा वैध खाद्य लाइसेंस के साथ कारोबार करने का निर्देश दिया. विभाग ने साफ किया कि प्रतिबंधित रसायनों के इस्तेमाल का मामला सामने आने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही