Search

 
 
 

Deoghar News: DC ने चित्रा कोलयरी के विस्थापितों को मूलभूत सुविधा देने का दिया निर्देश

देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय कक्ष में चित्रा कोलयरी के विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुनर्वास से जुड़े मामलों को लेकर समीक्षा बैठक हुई.
 
  • - पाइपलाइन विहीन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से अविलंब पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश 

Deoghar: देवघर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय कक्ष में चित्रा कोलयरी के विस्थापितों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुनर्वास से जुड़े मामलों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विस्थापित परिवारों के लिए बनाई गई कॉलोनी और वहां रह रहे परिवारों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की. 


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैसे विस्थापित परिवार जिन्हें अब तक किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला है या जो अब तक पुनर्वासित (शिफ्ट) नहीं हुए हैं, उनकी एक स्पष्ट सूची तैयार की जाए, ताकि उनके हित में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

 

इसके अलावा उपायुक्त ने आसपास के क्षेत्रों में पानी की समस्या को देखते हुए चित्रा कोलयरी के निकटवर्ती इलाकों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन क्षेत्रों में अभी तक पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है, वहां बिना किसी देरी के टैंकरों के माध्यम से नियमित रूप से पीने का पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए.

 
इसके अतिरिक्त, बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न मामलों और उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान उपरोक्त के अलावा डीएफओ, अपर समाहर्ता, चित्रा कोलयरी के जीएम व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही