Search

 
 
 

Deoghar News: मारगोमुण्डा के पंदनियां गांव का DC ने किया निरीक्षण, पंचायत सचिव को शो-कॉज

देवघर जिले के मारगोमुण्डा प्रखंड के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह पीवीटीजी गांव पंदनियां का उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का व्यापक जायजा लिया.
 

Deoghar: देवघर जिले के मारगोमुण्डा प्रखंड के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह पीवीटीजी गांव पंदनियां का उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का व्यापक जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय पीवीटीजी परिवारों से सीधा संवाद किया. 


उन्होंने ग्रामीणों को मिलने वाले राशन, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े इन परिवारों को सरकार की हर योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

 

गांव में पानी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया. कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था और भी सुदृढ़ किये जायेंगे. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 


वहीं, पंदनियां पंचायत सचिवालय बंद पाए जाने पर उपायुक्त ने गहरी नाराजगी प्रकट की. कार्य के प्रति इस घोर लापरवाही को देखते हुए उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ तत्काल स्पष्टीकरण (शो-कॉज) जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

 

मौके पर उप विकास आयुक्त- पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता- हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर-  राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही