Search

 
 
 

Deoghar News : DC ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण, अधिकारियों को 24 घंटे सक्रिय रहने निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कल्याणपुर स्थित वेयरहाउस का आज तिमाही निरीक्षण करने के दौरान मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे
 

Deoghar : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कल्याणपुर स्थित वेयरहाउस का आज तिमाही निरीक्षण करने के दौरान मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के डबल लॉक और सीलबंद तीनों विधानसभा कक्षों को नियमानुसार खोला गया. इसके बाद सामग्री का भौतिक सत्यापन किया गया और उनके सुरक्षित रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया.

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, उनकी रिकॉर्डिंग प्रणाली और समग्र निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन की स्थिति का भी निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय और प्रभावी बनी रहे. सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए.

 

वेयरहाउस में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए .भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के रूप सभी व्यवस्थाओं को अधिकतम और शुभ अवस्थित बनाए रखें निरीक्षण के क्रम में प्रयुक्त ने वेयरहाउस की नियमित साफ सफाई और आवश्यक रखरखाव कार्य सुनिश्चित करने की निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है.

 

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराला, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विभाग की कर्मी मौजूद थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही