Search

 
 
 

Enttertainment  News : रवीना टंडन की मां के घर से 25 लाख की चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

मुंबई के पॉश इलाके जुहू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के घर से करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी हो गईं.
 

Lagatar desk : मुंबई के पॉश इलाके जुहू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां के घर से करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी हो गईं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया है, वह कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि कई वर्षों से परिवार के भरोसेमंद लोगों में शामिल थी.

 

सालों तक जीता परिवार का भरोसा

जुहू पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान राशि छाबड़िया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2020 से रवीना टंडन की मां की देखभाल के सिलसिले में उनके घर नियमित रूप से आती-जाती थी. अपनी सेवा और व्यवहार के कारण उसने परिवार का पूरा विश्वास हासिल कर लिया था. यही वजह थी कि उसे घर के कई हिस्सों और तिजोरी तक पहुंच गया.

 

तिजोरी से गायब हुए कीमती गहने और घड़ियां

मामला तब सामने आया जब परिवार को तिजोरी से सोने और हीरे के कीमती आभूषण गायब मिले. इसके साथ ही लाखों रुपये कीमत की दो महंगी घड़ियां भी नहीं मिलीं. चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

पूछताछ में किया इनकार, फिर पहुंचा मामला पुलिस तक

शुरुआत में परिवार ने अपने स्तर पर मामले की जांच करने की कोशिश की. जब संदेह राशि छाबड़िया पर गया और उससे पूछताछ की गई, तो उसने किसी भी तरह की चोरी में शामिल होने से इनकार कर दिया. इसके बाद परिवार ने जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

 

गिरफ्तारी के बाद बरामद हुईं महंगी घड़ियां

पुलिस जांच के दौरान आरोपी के पास से चोरी की गई दोनों महंगी घड़ियां बरामद कर ली गईं. हालांकि, सोने और हीरे के बाकी गहनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि चोरी किए गए बाकी सामान की बरामदगी की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि गहने कहां छिपाए गए हैं.

 

परिवार की ओर से अभी तक नहीं आया कोई बयान

इस पूरे मामले पर फिलहाल रवीना टंडन या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही बाकी गहनों की बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही