Search

 
 
 

रिम्स लैंड स्कैम :  ACB ने जवाब के लिए मांगा समय, आरोपी की अग्रिम जमानत पर अब 10 जून को सुनवाई

रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े मामले के आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB की ओर से जबाव दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई.  ACB की ओर से इस केस से जुड़ी केस डायरी प्रस्तुत की जानी है. अगली सुनवाई अब 10 जून को होगी.
 

Ranchi :  रिम्स की अधिग्रहीत जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े मामले के आरोपी प्रमोद कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB की ओर से जबाव दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई.  ACB की ओर से इस केस से जुड़ी केस डायरी प्रस्तुत की जानी है. अगली सुनवाई अब 10 जून को होगी.  

 

बता दें कि एसीबी ने बीते 7 अप्रैल को चार आरोपियों (राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार) को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी  वंशावली तैयार की थी.

 

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने बीते 5 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी. दरअसल, यह मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन के अतिक्रमण से जुड़ा है. जिसपर अवैध कब्जा  कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था. बाद में हाईकोर्ट के आदेश से इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही