Search

 
 
 

Bokaro News : दलित महिला हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सांसद-विधायक समेत सैकड़ों पर FIR

जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में गर्भवती दलित महिला की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में सांसद, विधायक समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर आम लोगों की आवाजाही प्रभावित की गई.
 

Bokaro :  जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में गर्भवती दलित महिला की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में सांसद, विधायक समेत सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर आम लोगों की आवाजाही प्रभावित की गई.

 

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था. परिजन और स्थानीय लोग हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए थे. 

 

प्रदर्शकारियों ने डुमरी-फुसरो मार्ग स्थित प्रमुख चौक पर शव रखकर घंटों जाम रखा था. ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के जिम्मेदार लोगों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. आंदोलन के दौरान कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की. 

 

प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क के विभिन्न हिस्सों को घेरकर यातायात बाधित किया, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी मामले में बेरमो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दर्ज केस में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, डुमरी विधायक जयराम महतो सहित कई लोग नामजद है. जबकि बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही