Search

 
 
 

Health News : रिम्स में 14 साल की बच्ची के जबड़े से निकाला गया 4 किलो का ट्यूमर

रिम्स के डेंटल कॉलेज स्थित ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 14 वर्षीय बच्ची के जबड़े में मौजूद करीब 4 किलो वजनी विशालकाय ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है. मरीज हजारीबाग की रहने वाली है और पिछले लगभग तीन वर्षों से इस समस्या से जूझ रही थी.
 
  • डॉक्टरों ने की सफल सर्जरी

Ranchi :  रिम्स के डेंटल कॉलेज स्थित ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 14 वर्षीय बच्ची के जबड़े में मौजूद करीब 4 किलो वजनी विशालकाय ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है. मरीज हजारीबाग की रहने वाली है और पिछले लगभग तीन वर्षों से इस समस्या से जूझ रही थी.

 

ट्यूमर के कारण बच्ची को खाना खाने में काफी परेशानी हो रही थी. परिजनों ने इलाज के लिए कई अस्पतालों का रुख किया, लेकिन राहत नहीं मिली. इसके बाद मरीज को रिम्स डेंटल कॉलेज के मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसका सफल उपचार किया.

 

Uploaded Image

 

सर्जरी के दौरान जबड़े के प्रभावित हिस्से को हटाया गया और कटे हुए जबड़े के हिस्से को प्लेट की सहायता से पुनर्स्थापित किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की स्थिति संतोषजनक है.

 

इस सर्जरी में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के डॉ. वी.के. प्रजापति, डॉ. अजय शाही, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. मनीषा और डॉ. निधि शामिल रहे. वहीं निश्चेतना विभाग से डॉ. शिवप्रिये, डॉ. अजीजुल, डॉ. तुषार, डॉ. आशुतोष, डॉ. नीतू और डॉ. रोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सर्जरी को सफल बनाने में पैरामेडिकल कर्मियों का भी विशेष योगदान रहा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही