Search

 
 
 

Deoghar News : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से जुड़े मामलों में सभी सीओ को दोषियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते डीसी शशि प्रकाश सिंह.

Deoghar : देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा से जुड़े मामलों में सभी सीओ को दोषियों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. ज्यादातर मामले भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान, अनुकम्पा,झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े आए. 

 


डीसी ने एक-एक कर सभी लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि जांच कराकर जल्द समाधान किया जाएगा. वहीं, मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना, पेंशन व राजस्व से संबंधित कुछ मामलों को ऑन स्पॉट समाधान किया गया. सारवां प्रखंड के जवाहर मियां व इदरीश मियां के आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए ऑन द स्पॉट वृद्धा पेंशन के लाभ से जोड़ा गया. वहीं, देवघर प्रखंड ने तुलसी कुमार रंजन ने शूटिंग रेंज में रैंप लगाने का आवेदन दिया, जिस पर डीसी ने एनआरपी के कार्यपालक अभियंता को डीपीआर तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही