Search

 
 
 

Ranchi News : तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

रांची की सड़कों पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. राजधानी के रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित गेतलातु इलाके में एक तेज रफ्तार और बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.
 

Ranchi : रांची की सड़कों पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया. राजधानी के रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित गेतलातु इलाके में एक तेज रफ्तार और बेकाबू बस ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा जुमारपुल से आगे गेतलातु के पास हुआ. बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. सड़क पर शव पड़े रहने से माहौल तनावपूर्ण हो गया.

 

घटना से नाराज स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने रांची-हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. सड़क जाम के कारण कई यात्री घंटों फंसे रहे. प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही