Search

 
 
 

Deoghar News : डीसी ने की योजनाओं की समीक्षा, पावर ग्रिड को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. देवीपुर प्रखंड में  देवघर एम्स के समीप बन रहे पावर ग्रिड को जल्द चालू करने को लेकर बिंदुवार समीक्षा की. ग्रिड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी शशि प्रकाश सिंह.

Deoghar : देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की. देवीपुर प्रखंड में  देवघर एम्स के समीप बन रहे पावर ग्रिड को जल्द चालू करने को लेकर बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने पावर ग्रिड निर्माण की वर्तमान स्थिति, तकनीकी बाधाओं व लंबित कार्यों के बारे में जानकारी ली. कहा कि यह पावर ग्रिड क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. ग्रिड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.


उन्होंने कहा कि इस ग्रिड के शुरू होने से एम्स देवघर, प्लास्टिक पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया व आसपास के ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी. इससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और उद्योगों के विकास को भी गति मिलेगी.

 


समीक्षा के क्रम में डीसी ने बिजली विभाग, जियाडा, राजस्व विभाग व निर्माण एजेंसी से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान करें. कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, क्षेत्रीय उपनिदेशक जियाडा, एसडीपीओ, विद्युत संचरण के कार्यपालक अभियंता, देवीपुर बीडीओ व सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही