Search

 
 
 

Garhwa News: झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता को भगाने पर मौलाना पकड़ाया

गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और झाड़-फूंक की आड़ में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. बीरबल गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध मौलाना और महिला को पकड़ा और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया.
 

Garhwa: गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और झाड़-फूंक की आड़ में एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है. बीरबल गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध मौलाना और महिला को पकड़ा और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना झारखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इलाके की है. 


जानकारी के मुताबिक, आरोपी मौलाना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का रहने वाला है. मौलाना महिला को अपने साथ झारखंड लेकर आया था. महिला की गोद में दो महीने का बच्चा भी था.

 

संदिग्ध गतिविधि के आधार पर हुआ शक

शुक्रवार सुबह बीरबल गांव निवासी कलाम अंसारी के घर में एक संदिग्ध व्यक्ति और दूसरे समुदाय की महिला को ग्रामीणों ने देखा. लोगों को दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पूछताछ की. मामले की जानकारी मिलने पर सगमा प्रखंड प्रमुख अजय साह भी मौके पर पहुंचे. पूछताछ में मौलाना ने अपना नाम अकबर अंसारी बताया. जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र का निवासी है. वहीं महिला की पहचान प्रीति दीक्षित के रूप में हुई, जो अनपरा, सोनभद्र की बताई गई.

 

झाड़-फूंक के नाम पर फंसाने का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि मौलाना उसे झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर अपने साथ यहां लेकर आया है. यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी का महिला के घर पहले से आना-जाना था. शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी ने अंधविश्वास का सहारा लेकर महिला को झांसे में लिया और उसे घर छोड़ने के लिए तैयार कर लिया. 


महिला अपने साथ दो महीने के बच्चे को भी लेकर आई थी, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई और शक गहरा हो गया. लोगों ने तुरंत दोनों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी.

 

महिला के पति ने दर्ज कराई थी शिकायत 

महिला के पति मुकेश दीक्षित ने बताया कि उनकी पत्नी दो दिन से लापता हो गई थी. परिवार के लोग लगातार उसकी खोज कर रहे थे. इसी बीच जानकारी मिली कि वह झारखंड के गढ़वा जिले में है. पति ने बताया कि उन्हें अंदेशा था कि किसी ने बहला-फुसलाकर उनकी पत्नी को ले गया है. 

 

यूपी पुलिस के संपर्क में धुरकी थाना

धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया अंधविश्वास और अपहरण से जुड़ा है. चूंकि आरोपी और महिला दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, इसलिए सोनभद्र जिले की अनपरा और ओबरा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. पुलिस ने महिला की गुमशुदगी से जुड़ी जानकारी और रिपोर्ट मांगी है. साथ ही महिला के बयान और परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही