Search

 
 
 

Ranchi News : पुलिस मुख्यालय के सामने पेड़ से टकराई नशे में धुत जवान की बाइक, बाल-बाल बची जान

राजधानी के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय के मुख्य गेट के समीप शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक पुलिसकर्मी अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे एक पेड़ से जा टकराया.
 

Ranchi : राजधानी के धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय के मुख्य गेट के समीप शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक पुलिसकर्मी अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे एक पेड़ से जा टकराया. 

 

हटिया की ओर से आ रहे अभिनव किस्पोट्टा नामक इस जवान की बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. गनीमत रही कि इस हादसे में पुलिसकर्मी की जान बच गई, हालांकि उनके गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी हटिया की ओर से आ रहा था. मुख्यालय गेट के ठीक सामने पहुंचने पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई. वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शुरुआत में उन्हें लगा कि चालक बाइक को पेड़ की छांव में खड़ा करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह संतुलन नहीं बना सका और सीधे पेड़ में टक्कर मार दी.

 

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि दुर्घटना का शिकार हुआ पुलिसकर्मी शराब के नशे में था, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठा.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक को भी नुकसान पहुंचा है. घायल पुलिसकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है. पुलिस मुख्यालय के ठीक बाहर हुई इस घटना ने अनुशासन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही