Search

 
 
 

Deoghar News : PDS का खराब अनाज बदलने की मांग लेकर 45 किमी दूर समाहरणालय पहुंचा डीलर

देवीपुर प्रखंड के टेढ़मुक्का गांव का PDS डीलर (पूजा SHG संचालक) मोती यादव गुरुवार को खराब चावल और गेहूं की शिकायत लेकर देवघर समाहरणालय पहुंचा. उसने अपने साथ साढ़े पांच बोरा खराब चावल व चार बोरा गेहूं भी लाया था.
 
पीडीएस डीलर को मिला सड़ा चावल.

Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड के टेढ़मुक्का गांव का PDS डीलर (पूजा SHG संचालक) मोती यादव गुरुवार को खराब चावल और गेहूं की शिकायत लेकर देवघर समाहरणालय पहुंचा. उसने अपने साथ साढ़े पांच बोरा खराब चावल व चार बोरा गेहूं भी लाया था. मोती यादव ने बताया कि उसने करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय कर समाहरणालय पहुंचकर DC से मामले की शिकायत करने का प्रयास किया. समाचार लिखे जाने तक DC कार्यालय में मौजूद नहीं थे.


डीलर मोती यादव ने बताया कि फरवरी में DSD देवघर से उसे कुल 25 बोरा (लगभग 12.5 क्विंटल) चावल और गेहूं मिला था. अधिकांश बोरों में खराब व सड़ा हुआ चावल-गेहूं पाया गया. उसने इसकी जानकारी तत्काल DSD प्रतिनिधि को दी थी. प्रतिनिधि ने खराब अनाज बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक अनाज नहीं बदला गया है.

 


उसने कहा कि मजबूरी में कुछ लाभुकों के बीच अनाज का वितरण किया गया, लेकिन अब कार्डधारी खराब गुणवत्ता के कारण अनाज लेने से साफ इनकार कर रहे हैं. इससे डीलर के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. मोती यादव ने कहा कि उसकी PDS दुकान से कुल 368 कार्डधारी जुड़े हैं. उसने प्रशासन से खराब अनाज जल्द बदलने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही