Search

 
 
 

Deoghar News : मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Deoghar News :इसके अलावा शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका असमय निधन समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
 
सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर शोक सभा

Deoghar News : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर आज समाहरणालय सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस शोक सभा में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर सहित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के समस्त पदाधिकारियों व कर्मियों ने दिवंगत मंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

इसके अलावा शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की. इस अवसर पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत मंत्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका असमय निधन समाज और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है. 

 

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. शोक सभा में अपर समाहर्ता  हीरा कुमार के साथ जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही