Search

 
 
 

Deoghar News : सदर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह, आग से बचाव की दी गई जानकारी

उपाधीक्षक डॉ सुषमा वर्मा ने कहा कि अग्नि दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही या जागरूकता की कमी के कराण होती हैं. उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन, बिजली उपकरणों की नियमित जांच व आपातकालीन निकास मार्ग को सदैव सुगम बनाए रखने पर जोर दिया.
 
कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं उपाधीक्षक डॉ सुषमा वर्मा व अन्य.

Deoghar : देवघर सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला सरिया कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुषमा वर्मा ने किया. कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा के तहत बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई. अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य संस्थानों व सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसमें आम लोगों को आग से बचाव के उपाय, आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदम और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी. 

 

उपाधीक्षक डॉ सुषमा वर्मा ने कहा कि अग्नि दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही या जागरूकता की कमी के कराण होती हैं. उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन, बिजली उपकरणों की नियमित जांच व आपातकालीन निकास मार्ग को सदैव सुगम बनाए रखने पर जोर दिया. कहा कि समय-समय पर प्रशिक्षण व मॉक ड्रिल आयोजित करने से कर्मचारियों की तत्परता और दक्षता में कुशलता आती है.

 

https://lagatar.in/ramgarh-news-diesel-theft-racket-exposed-600-liters-of-diesel-recovered-from-koihara-village 


डॉ संजय ने अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थलों पर अग्निशमन व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिए. जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ मनीष शेखर ने आपदा के समय त्वरित निर्णय व टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला. डीसी प्रवीण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाते हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही