Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : हाईटेक होगी पुलिस, ड्रोन से निगरानी की तैयारी, टीम को दिया जा रहा प्रशिक्षण

एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में सोमवार से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की. इस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को ड्रोन को सुरक्षित तरीके से उड़ाने, हाई-रिजॉल्यूशन फुटेज कैप्चर करने व रियल-टाइम सूचनाओं का विश्लेषण करने की तकनीक सिखाई जा रही है.
Advertisement
Advertisement
ड्रोन संचालन की जानकारी देते एसएसपी प्रभात कुमार, ट्रेनर व अन्य.

Dhanbad : बदलते दौर में पुलिसिंग भी तेजी से आधुनिक हो रही है. अपराध पर नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए धनबाद पुलिस अब ड्रोन कैमरों से लैस होने जा रही है. इसके लिए पुलिसकर्मियों को ड्रोन संचालन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है. ताकि संवेदनशील परिस्थितियों में तकनीक का बेहतर उपयोग किया जा सके.


धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस लाइन में सोमवार से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की. इस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को ड्रोन को सुरक्षित तरीके से उड़ाने, हाई-रिजॉल्यूशन फुटेज कैप्चर करने व रियल-टाइम सूचनाओं का विश्लेषण करने की तकनीक सिखाई जा रही है.

 


एसएसपी ने बताया कि वर्तमान समय में ड्रोन कैमरे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. भीड़-भाड़ वाले इलाकों की निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने और आपात स्थिति में त्वरित जानकारी जुटाने के लिए यह तकनीक बेहद कारगर है. खासकर त्योहारों, बड़े आयोजनों व भीड़ नियंत्रण के दौरान ड्रोन का उपयोग पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होगा. उन्होंने यह भी बताया कि अभी विभाग के पास अपना ड्रोन उपलब्ध नहीं है. पहले चरण में दो ड्रोन खरीदने की योजना है. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जरूरत के अनुसार ड्रोन की संख्या बढ़ाई जाएगी.


एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग का लक्ष्य है कि तकनीकी रूप से खुद को और अधिक सशक्त बनाकर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए. कई बार घनी आबादी वाले इलाकों या ऊंची इमारतों में निगरानी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऐसे में ड्रोन कैमरा पुलिस के लिए आंख और कान का काम करेगा. इससे घटनास्थल की सटीक और त्वरित जानकारी मिल सकेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैचवार पुलिसकर्मियों को शामिल किया जा रहा है.ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देने के लिए धनबाद की एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है.ट्रेनर राजा ठाकुर पुलिसकर्मियों को ड्रोन उड़ाने की बारीकियों के साथ-साथ येलो, रेड व ग्रीन जोन की जानकारी तथा उड़ान से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से समझा रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही