Search

 
 
 

Deoghar News: घर का छत भरभरा कर गिरा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

देवघर जिले के सारठ में पुराने घर को तोड़ने के दौरान घर का मलबा एक मजदूर पर गिर गया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला सारठ थाना क्षेत्र के खेरबोनी गांव का है. मृतक मजदूर की 40 वर्षीय महेंद्र मंडल के रूप में हुई है.
 

Deoghar: देवघर जिले के सारठ में पुराने घर को तोड़ने के दौरान घर का मलबा एक मजदूर पर गिर गया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला सारठ थाना क्षेत्र के खेरबोनी गांव का है. मृतक मजदूर की 40 वर्षीय महेंद्र मंडल के रूप में हुई है.

 https://lagatar.in/garhwa-dispute-over-getting-onto-the-orchestra-stage-leads-to-a-clash-with-sticks-at-the-wedding-venue-wedding-procession-returns-without-the-bride

मिली जानकारी के अनुसार खेरबोनी गांव के चंद्रकांत झा को आवास योजना के तहत एक आवास स्वीकृत हुए थी. जिसके बाद लाभुक के द्वारा नए आवास निर्माण के लिए पुराना घर तोड़वाने का कार्य करवाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक घर का छत भरभरा कर गिर गया और मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई. 


मृत मजदूर इसी थाना क्षेत्र का भथड़िया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक मजदूर अपने घर का एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही