Search

 
 
 

Deoghar News: प्रदीप बालमुचू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, कहा- एकजुट रहें

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार बालमुचू बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन्हें भी पार्टी से कोई परेशानी है तो वह सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर साझा ना करें
 

Deoghar: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार बालमुचू बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन्हें भी पार्टी से कोई परेशानी है तो वह सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर साझा ना करें बल्कि संगठन के लोगों के साथ बात करें और उनके समस्याओं का समाधान संगठन जरूर करेगी.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं राज्यसभा चुनाव में मात्र 20 विधायकों का समर्थन मिलने पर उन्होंने कहा कि कहीं जरूर चूक हुई है. कई बार मॉक पोल किया गया, इसके बावजूद भी यदि विधायकों की तरफ से गलती हुई है तो निश्चित रूप से इसकी जिम्मेदारी मुखिया को लेना होगा.

 

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना चाहते हुए कहा कि जब वह 56 विधायकों के नेता है तो फिर गठबंधन को 50 विधायक का ही समर्थन क्यों मिला.

 

गोड्डा जिले में हाल ही में एक बीएलओ की मौत पर उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से चुनाव आयोग से यह मांग की जाएगी. जिन बीएलओ की मौत एसआईआर के कार्य के दौरान हुआ है. उन्हें आर्थिक मदद या मुआवजा जरूर मिलना चाहिए.

 

वहीं राजनीतिक गलियारों में सरकार परिवर्तन की लगातार हो रही चर्चा पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप बालमुचू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी गठबंधन के साथ सरकार चलते रहेगी लेकिन यदि अकेले रहने के भी हालत आते हैं तो उसके लिए भी कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही