Search

 
 
 

Ranchi News: ग्रामीणों के धरना-प्रदर्शन के बीच रिम्स 2 का कार्य शुरू

कांके के नगड़ी रिम्स 2 के लिए प्रस्तावित जमीन पर प्रशासन की मौजूदगी में बाउंड़्री का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसी बीच नगड़ी के ग्रामीणों का अनिश्चतकालीन धरना-प्रदर्शन भी जारी है. नगड़ी के ग्रामीणों ने कई बार रिम्स 2 की जमीन बचाने के लिए आंदोलन किया है. इस दौरान प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर रखा है. कांके मुख्य मार्ग पर तीन स्थानों पर बैरिंगकेडिग भी लगाया गया है
 

Ranchi: कांके के नगड़ी रिम्स 2 के लिए प्रस्तावित जमीन पर प्रशासन की मौजूदगी में बाउंड़्री का कार्य शुरू कर दिया गया है. इसी बीच नगड़ी के ग्रामीणों का अनिश्चतकालीन धरना-प्रदर्शन भी जारी है. नगड़ी के ग्रामीणों ने कई बार रिम्स 2 की जमीन बचाने के लिए आंदोलन किया है. इस दौरान प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर रखा है. कांके मुख्य मार्ग पर तीन स्थानों पर बैरिंगकेटिंग भी लगाया गया है ताकि नगड़ी के ग्रामीण रिम्स 2 की जमीन के लिए आंदोलन नहीं कर सकें, इसके लिए महिला और पुरूष की तैनाती की गयी है.

 


धरना में शामिल लोगों ने बताया कि रिम्स 2 की जमीन बचाने के लिए धरना स्थल की मांग की गयी थी. लेकिन प्रशासन की ओर से प्रदर्शन के लिए जगह नहीं दिया गया. जिससे ग्रामीण मोहल्लों में ही अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं. धरना में शामिल लोगों ने बताया कि रिम्स 2 की जमीन खेती योग्य जमीन है. यह जमीन पूर्वजों ने फसल उगाने के लिए तैयार किया था. लेकिन आज सरकार और प्रशासन ने इसे छीन रही है. 


ग्रामीणों का कहना है कि रिम्स 2 के लिए प्रस्तावित जमीन को दूसरे स्थान पर हस्तांतरित किया जाए और अधिग्रहित जमीन को सभी रैयतों को वापस दें ताकि इस जमीन पर खेती किया जा सके. जिसे जीवन बसर कर सकें.


ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी समाज ने कभी भी विकास का विरोध नहीं किया है. आज झारखंड में विधानसभा से लेकर एचईसी बनाने तक के लिए आदिवासियों ने ही अपनी जमीन दी है. धरना में शामिल लोगों ने बताया कि आज आदिवासी समाज के जमीन को दिन दहाड़े लूटा जा रहा है. कहा कि सरकार के पास सैकड़ों एकड़ ऐसी जमीन है, जहां खेती नहीं होती है और वहां रिम्स 2 का निर्माण बड़े आराम से हो सकता है. मगर ऐसा नहीं किया जा रहा है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही